Tuesday 25 July 2017

विलियम शेक्सपीयर का जीवन परिचय || William Shakespeare Biography In Hindi

विलियम शेक्सपीयर अंग्रेजी भाषा के महान कवि, नाटककार तथा अभिनेता थे। उनके द्वारा बनाई गयी नाटक इतनी प्रसिद्ध है की लगभग सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हुआ है। वे इंग्लैंड के राष्ट्रिय कवी और “बार्ड ऑफ़ एवन” से जाने जाते है। उन्होने 38 नाटक, 154 चतुर्दश पदि कविता, 2 लंबी विवरणात्मक कविताएँ, और बहुत से छंद और लेखन कार्य किए। अभी भी उनके द्वारा किए गये नाटको को आज के नाटकर प्रदर्शन करते है। शेक्सपियर मे अत्यंत उच्च कोटि की रचनात्मक प्रतिभा थी उन्हें कला के नियमों का स्वाभाविक ज्ञान था प्रकृति से उन्हे मनो वरदान मिला था अत: उन्होंने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया। उनकी रचनाएँ विश्व प्रसिद्ध है।



प्रारंभिक जीवन :-


विलियम शेक्सपीयर का जन्म 26 अप्रैल 1564 को इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड आन एवन में हुआ, वे जॉन शेक्सपियर तथा मेरी आर्डेन के ज्येष्ठ पुत्र एवं तीसरी संतान थे। उनके पिता निर्माता थे। उनके जन्म स्थान स्ट्रेटफोर्ड उस जमाने में एक छोटा शहर था, जिसकी आबादी लगभग डेढ हजार से लेकर दो हजार के बीच तक थी।

उन्होने अपनी स्कूली शिक्षा एक स्थानीय स्कूल स्ट्रेटफोर्ड ग्रामर स्कूल से की थी। अपनी पिता की बढ़ती आर्थिक मुस्किलो के कारण उन्हें पढाई छोड़कर छोटे मोटे धंधों में लग जाना पड़ा। इसके बाद उन्होने जीविका की तलाश में 1587 में लन्दन चले गये, लंदन मे उन्होंने एक रंगशाला में किसी छोटी नौकरी पर काम किया। किंतु कुछ दिनों के बाद वे लार्ड चेंबरलेन की कंपनी के सदस्य बन गए और लंदन की प्रमुख रंगशालाओं में समय समय पर अभिनय में भाग लेने लगे। जहा वो एक अभिनेता और नाटककार बने।

लंदन जाने के एक और कारण था की कदाचित् चार्ल कोट के जमींदार सर टामस लूसी के उद्यान से हिरण की चोरी की ओर कानूनी कार्यवाही के भय से उन्हें अपना जन्मस्थान छोड़ना पड़ा। 1592 तक विलियम शेक्सपियर रंगमंच की दुनिया में मशहूर हो चुके थे। इस कारण शेक्सपीयर की पॉपुलीरिटी को नीचा दिखाने के लिए, इसी साल रोबर्ट ग्रीन नामक व्यक्ति ने विलियम शेक्सपियर का नाम चुनकर एक लेख लिखा था और उनका मजाक उड़ाया था।

विलियम शेक्सपियर जब महज 18 वर्ष के थे, तभी उनका विवाह ऐना हाथवे से हुआ, जिसने तीन संतानों
सुज़ॅना हॉल, हॅमनेट शेक्सपीयर, जूडिथ क्विनी को जन्म दिया था।


शेक्सपीयर की रचनाएँ (William Shakespeare's Works)

प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हो चुका हैं  ||  Plays and Poems of Shakespeare
 All's Well That Ends Well
Antony and Cleopatra
As You Like It
The Comedy of Errors
Coriolanus
Cymbeline
Hamlet
Henry IV, Part 1
Henry IV, Part 2
Henry V
Henry VI, Part 1
Henry VI, Part 2
Henry VI, Part 3
Henry VIII
Julius Caesar
King John
King Lear
Love's Labor's Lost
Lucrece
Macbeth
Measure for Measure
The Merchant of Venice
The Merry Wives of Windsor
 A Midsummer Night's Dream
Much Ado About Nothing
Othello
Pericles
The Phoenix and Turtle
Richard II
Richard III
Romeo and Juliet
Sonnets
The Taming of the Shrew
The Tempest
Timon of Athens
Titus Andronicus
Troilus and Cressida
Twelfth Night
The Two Gentlemen of Verona
The Two Noble Kinsmen
Venus and Adonis
The Winter's Tale


सम्मान और पुरूस्कार :-


19वी सदी में विलियम शेक्सपियर के जन्म स्थान के रूप में स्ट्रेटफोर्ड को तीर्थ का दर्जा दिया गया। जिस घर में उनका जन्म हुआ था, उसे सन 1847 में राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा प्रदान किया गया। 1932 में रॉयल शेक्स्पियर थियेटर का निर्माण किया गया और सन 1964 में शेक्सपियर सेंटर की स्थापना की गयी।r

No comments:

Post a Comment